यूपी में राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी डॉ. दिनेश शर्मा ने किया नामांकन दाखिल
लखनऊ,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : मंगलवार को यूपी में एक राज्यसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी डॉ. दिनेश शर्मा ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया हैं, कोई अन्य प्रत्याशी मैदान में नहीं होने के चलते उनका चुनाव जीत जाना लगभग तय माना जा रहा है। नामांकन के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी डॉ. दिनेश शर्मा को छोड़कर किसी अभी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया है। उपचुनाव में वह ही अकेले उम्मीदवार हैं। नामांकन के दौरान डॉ. दिनेश शर्मा के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ और दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे.
दिनेश शर्मा ने कहा कि मैं राष्ट्रीय स्तर पर काम कर चुका हूं. और मैंने प्रदेश स्तर पर काम किया है. वार्ड स्तर और बूथ स्तर भी काम कर रहा था. कार्यकर्ता के लिए कोई पद महत्वपूर्ण नहीं होता. महत्वपूर्व केंद्रीय नेतृत्व का निर्देश होता है. जो निर्देश केंद्रीय नेतृत्व की ओर से दिया जाएगा. हम उसी के अनुसार आगे काम करेंगे. मेरे कण-कण में संघ , कण-कण में भाजपा और कण-कण में भाजपा का कार्यकर्ता है, इसलिए मेरे लिए ये नया नहीं हैं
#UPNews#RajyaSabhaBy-Election#Dr.DineshSharma#YogiAdityanath#KeshavPrasadMaurya#BrajeshPathak#BJP,







