(बॉलीवुड डेस्क): बिग बॉस का 17वां सीजन जल्द ही आने वाला है. सलमान खान ने 'बिग बॉस 17' शो के प्रोमो की शूटिंग शुरू कर दी है. इस प्रोमो से सलमान का पहला लुक सामने आया है, जिसमें शो के होस्ट एकदम अलग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं. उनका ये लुक 70 और 80 के दशक के गानों की याद दिलाएगा जहां कव्वाली गानों में हीरो पंख वाली टोपी पहनते थे।.सुपरस्टार का ये लुक देख फैंस हैरान हैं. बिग बॉस 17 की थीम इस बार सिंगल्स वर्सेस कपल्स होने वाली है. वहीं इन सब के बीच फैंस भी बिग बॉस 17 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 

#BiggBoss17Promo##BiggBoss#SalmanKhan#BiggBoss17,