G20 Summit: दिल्ली में होने वाले G20 सम्मेलन को लेकर तैयारियां जोरो पर
दिल्ली, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): दिल्ली में आयोजित होने वाले G20 सम्मेलन को लेकर तैयारियां जोरो पर हैं, 9 और 10 सितंबर यानि दो दिन चलने वाली इस बैठक के मद्देनजर दिल्ली में भव्य आयोजन किया जाएगा। इस वैश्विक सम्मेलन में कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष और प्रतिनिधि शामिल होंगे. इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक 8 सितंबर से नई दिल्ली में सभी प्रतिष्ठान, जैसे रेस्तरां, मॉल, कार्यालय, बाजार इत्यादि बंद रहेंगे। दिल्ली की तमाम सड़कों और चौराहों को फूलों और फव्वारों से सजाया गया है, जबकि सरकारी भवनों और फुटपाथों को नए सिरे से पेंट किया गया है। मेट्रो स्टेशन को लेकर भी विशेष तैयारी कई गई है. मिल रही जानकारी के अनुसार जिन रूट्स पर वीवीआईपी मूवमेंट होना है उन रूट्स पर पड़ने वाले मेट्रो स्टेशनों को इस मूवमेंट के दौरान पूरी तरह से बंद रखा जाएगा.
जी20 का मंच अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक मुद्दों को निर्धारित करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस साल भारत G20 का अध्यक्ष है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके चेयरमैन हैं. G20 में 19 देश और यूरोपीय संघ शामिल हैं. जी20 अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का मंच है. इसमें वैश्विक जनसंख्या का दो तिहाई प्रतिनिधित्व करने वाले देशों को शामिल किया गया है. यह पहली बार है जब भारत विश्व नेताओं के इतने शक्तिशाली समूह की मेजबानी कर रहा है। भारतीय अध्यक्षता के तहत इसकी थीम वसुधैव कुटुंबकम रखी गई है, जिसका अर्थ है विश्व एक परिवार है। आयोजन के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को दुल्हन की तरह सजाया गया है। दिल्ली स्थित प्रगति मैदान में इस समिट का आयोजन किय जाएगा. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, जापान के पीएम फुमियो किशिदा, कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रुडो समेत कई देश के नेता इस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे. वहीं, चीन के राष्ट्रपित शी चिनफिंग की जगह प्रधानमंत्री ली कियांग समिट में हिस्सा लेंगे.
#G20 Summit,






