सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, राम मंदिर के निर्माण कार्य की दी जानकारी
नई दिल्ली, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. सीएम योगी ने पीएम मोदी से मुलाकात कर उन्हें अयोध्या में बन रहे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए आमंत्रित किया. श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 15 से 24 जनवरी 2024 के बीच प्रस्तावित है. मुलाकात के दौरान सीएम योगी ने पीएम मोदी को राम मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम और उसकी तैयारियों के बारे में भी जानकारी दी है. बताया जा रहा है कि यह बैठक दो घंटे तक चली है. इस दौरान अयोध्या के डीएम ने अयोध्या के विकास कार्यों पर प्रजेंटेशन भी दिया है. जानकारी के मुताबिक मुलाकात के दौरान पीएम के साथ राम मंदिर के उद्घाटन से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई है. इसमें राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा भी शामिल है. चर्चा है कि 2024 के पहले महीने में राम मंदिर का उद्घाटन हो सकता है.
सीएम ने पीएम मोदी से मुलाकात की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया साइट एक्स पर शेयर की. उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आज नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट कर उनका अमूल्य पाथेय प्राप्त किया.
#AyodhyaRamMandir#UPNews#CMYogiDelhiVisit#CMYogi#PMModi#CMYogiMeetsPMModi,







