एशिया कप सुपर-4 के पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराया
(स्पोर्ट्स डेस्क): एशिया कप सुपर-4 के पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को सात विकेट से हरा दिया है। इस मैच में जीत के साथ ही पाकिस्तान ने फाइनल में जगह बनाने के लिए पहला कदम बढ़ा दिया है। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 38.4 ओवर में 193 रन बनाए थे। इसके जवाब में पाकिस्तान ने 39.3 ओवर में तीन विकेट खोकर 194 रन बना लिए और सात विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। पाकिस्तान को अब सुपर-4 में अपना अगला मैच भारत के खिलाफ 10 सितंबर को खेलना है. बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. बांग्लादेश के लिए मुश्फिकुर रहीम ने 64 और शाकिब अल हसन ने 53 रन का योगदान दिया। नईम ने 20 रन की पारी खेली। पाकिस्तान के हारिस रऊफ ने चार और नसीम शाह ने तीन विकेट लिए। पाकिस्तान के इमाम उल हक ने 78 और मोहम्मद रिजवान ने नाबाद 63 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए तस्किन, शोरिफुल और मेहदी हसन ने एक-एक विकेट लिया।
#AsiaCup2023#PAKvsBAN#pakistanvsbangladeshAsiaCup2023,







