आखिरकार इंतजार हुआ खत्म, शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' रिलीज
(बॉलीवुड डेस्क): शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ. फिल्म आज पूरे देशभर में रिलीज हो चुकी है, फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज है. फिल्म की जबरदस्त एडवांस बुकिंग के बाद आलम ऐसा है कि बीती रात से ही थिएटर्स के बाहर भयंकर भीड़ देखी जा रही है. शाहरुख खान के फैन्स इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर करार दे रहे हैं. 'पठान' के बाद शाहरुख खान को एक बार फिर बड़े पर्दे पर एक्शन करते हुए देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है. इस फिल्म की चर्चा पूरे देशभर में है. कई सिनेमाघरों के बाहर दिवाली जैसा माहौल है. लोग खूब पटाखे फोड़ रहे हैं और जमकर जश्न मना रहे हैं. बता दें कि फिल्म में शाहरुख खान के अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति जैसे स्टार्स भी लीड रोल में हैं. दीपिका पादुकोण और संजय दत्त कैमियो में नजर आएंगे. इसके अलावा सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि और रिद्धि डोगरा जैसे सितारे सपोर्टिंग रोल्स में नजर आएंगे.
#BollywoodNews#Jawan#ShahRukhKhanJawanMovie#Shah RukhKhan ,







