देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाई-बहन के प्रेम को प्रदर्शित करने वाले इस पावन पर्व रक्षाबंधन पर प्रदेश में उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों को माताओं व बहनों की यात्रा के लिए दो दिनों तक मुफ्त किए जाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर दिनांक 30 अगस्त दोपहर 12 बजे से 31 अगस्त रात्रि 12 बजे तक उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में माताओं-बहनों की यात्रा निःशुल्क किए जाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि हमारी बहनें उत्तराखण्ड सहित अन्य राज्यों से होकर जाने वाली उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में नि:शुल्क यात्रा सुविधा का लाभ उठा सकती हैं। सीएम धामी के सचिव परिवहन अरविंद सिंह ह्यांकी को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर रक्षाबंधन की शुभकामनाओं के साथ एक संदेश साझा किया है।

 

#RakshaBandhan#cmpushkarsinghdhami#pushkarsinghdhami#cmdhami#dehradunnews#uttarakhandnews ,