(स्पोर्ट्स डेस्क) : एशिया कप 2023 टूर्नामेंट का आज से आगाज हो गया हैं टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में मेजबान पाकिस्तान के सामने नेपाल की चुनौती है, पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया हैं . पाकिस्तान ने मुल्तान में खेले जाने वाले इस मैच के लिए मोहम्मद रिजवान, इमाम-उल-हक और शाहीन अफरीदी जैसे खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है. इस मैच के लिए मैदान पर उतरते ही इतिहास रच दिया है. एशिया कप का आयोजन साल 1984 से हो रहा है. इस बार टूर्नामेंट का 16वां संस्करण खेला जा रहा है. नेपाल की क्रिकेट टीम एशिया कप के इतिहास में पहली बार टूर्नामेंट का हिस्सा बनी है. इस तरह नेपाल क्रिकेट टीम एशिया कप में खेलने वाली आठवीं टीम बन गई है.

#AsiaCup2023#AsiaCup#PakistanvsNepal#NepalCricketteam#Babar Azam,