आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' बॉक्स ऑफिस पर कर रही बंपर कमाई
(बॉलीवुड डेस्क): आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' शानदार ओपनिंग के बाद भी बंपर कलेक्शन कर रही है। इस फिल्म ने रिलीज डेट पर ही लगभग 10 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था .आयुष्मान की यह फिल्म साल 2019 की हिट फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ की सीक्वल है. ड्रीम गर्ल 28 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी और इसने 200 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी. फिल्म में आयुष्मान खुराना ने पूजा और करम का किरदार निभाया है। मथुरा का रहने वाला करम जिसे अपने पिता का कर्ज चुकाने के चलते पूजा बनना पड़ता है और फिर यहां से सारा ड्रामा शुरू होता है। फिल्म कॉमेडी और रोमांस का फुल पैकेज है। आयुष्मान और अनन्या के अलावा 'ड्रीम गर्ल 2' परेश रावल, विजय राज, राजपाल यादव जैसे मंझे हुए कलाकारों से सजी है।
#DreamGirl 2BoxOffice#DreamGirl2#Ayushmann Khurrana,BollywoodNews,,







