दिल्ली, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : पीएम नरेंद्र मोदी ने रक्षाबंधन के मौके पर स्कूल की छात्राओं से राखी बंधवाई. प्रधानमंत्री से मिलकर छात्राएं काफी खुश नजर आईं, पीएम ने भी मुस्कुराकर उनका आभार जताया. कुछ बच्चियों ने पीएम मोदी की फोटो वाली राखी बांधी. आखिर में पीएम ने सभी छात्राओं के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाया.पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके भी देशवासियों को रक्षाबंधन के त्योहार की शुभकामनाएं दी। 

प्रधानमंत्री ने लिखा कि 'मेरे सभी परिवारजनों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं। बहन और भाई के बीच अटूट विश्वास और अगाध प्रेम को समर्पित रक्षाबंधन का ये पावन पर्व, हमारी संस्कृति का पवित्र प्रतिबिंब है। मेरी कामना है, यह पर्व हर किसी के जीवन में स्नेह, सद्भाव और सौहार्द की भावना को और प्रगाढ़ करे।'

#RakshaBandhan #PMModi #Delhi #RakshaBandhan2023 ,,