सिंगटाली मोटर पुल संघर्ष समिति ने लैंसडाउन विधायक से आगामी विधानसभा सत्र में सदन में प्रश्न उठाने का किया आग्रह
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): बुधवार को सिंगटाली मोटर पुल संघर्ष समिति के अध्यक्ष उदय सिंह नेगी के नेतृत्व में देहरादून में क्षेत्र पंचायत प्रमुख द्वारिखाल और अध्यक्ष प्रमुख संगठन उत्तराखंड महेंद्र राणा के माध्यम से लैंसडाउन विधायक महंत दिलीप रावत से आगामी विधान सभा सत्र (05 से 08 सितंबर 2023) में 17 वर्षों से लंबित सिंगटाली मोटर पुल पर सदन में प्रश्न उठाने हेतु आग्रह किया। उदय सिंह नेगी ने बताया कि जिस पर महंत दलीप रावत ने हामी भरी। उदय सिंह ने प्रमुख राणा का आभार प्रकट किया और आग्रह किया की जल्द ही सरकार से उक्त पुल हेतु धन आवंटित करवाकर पुल का निर्माण कार्य शुरू किया जाय। उदय सिंह ने बताया कि समिति आगामी माह के विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा में धरना प्रदर्शन पर भी विचार कर रही है। इस पर एक दो दिनों में अंतिम निर्णय लिया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों ने समिति के सदस्य हर्ष वर्धन बड़थ्वाल, देवेंद्र मैठाणी, राजीव बिष्ट, सुनील बिष्ट, गिरीश बड़थ्वाल, स्वयंवर बड़थ्वाल, धनवीर राणा, विनोद बड़थ्वाल आदि मौजूद रहे।
#Singtali Motor Bridge Sangharsh Committee,#dehradunnews,#uttarakhandnews,3Singtali Motor Bridge ,







