कैंट विधानसभा जीएमएस मंडल महिला मोर्चा ने विधायक सविता कपूर को रक्षाबंधन पर दी बधाई
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : भारतीय जनता पार्टी कैंट विधायक सविता कपूर को जीएमएस मंडल महिला मोर्चा द्वारा रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर राखी बांधकर शुभकामनाएं दी गयी। इस अवसर पर विधायक सविता कपूर ने जीएमएस मंडल महिला मोर्चा पदाधकारियों का स्वागत किया और अपनी कलाई पर राखी बंधवाई।

विधायक सविता कपूर ने कहा की बहन और भाई के बीच अटूट विश्वास और अगाध प्रेम को समर्पित रक्षाबंधन का ये पावन पर्व, हमारी संस्कृति का पवित्र प्रतिबिंब है। स्नातन धर्म में रक्षाबंधन का खास महत्व है, इस दिन बहनें अपने भाइयों को राखी बांधती है, साथ ही ये वचन लेती हैं कि वो उनकी हमेशा रक्षा करेंगे l

इस दौरान अतुल कपूर, मंडल अध्यक्ष सुमित पंडित, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रीता विशाल , महामंत्री मुक्त वर्मा, मीनाक्षी गोदियाल , उपाध्यक्ष रेखा निगम, रोमा , माया थापा, मीरा आदि सभी महिला मोर्चा सदस्य उपस्थित रहे।

#RakshaBandhan,#Raksha Bandhan 2023,#MLA Savita Kapoor,#dehradunnews,#uttarakhandnews ,







