लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी बसपा: मायावती
लखनऊ,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने आगामी 2024 को लेकर साफ कर दिया है कि वह लोकसभा चुनाव के लिए किसी भी गठबंधन में भी शामिल नहीं होंगी। उन्होंने एलान किया है कि बसपा अकेले ही चुनाव लड़ेगी। बसपा सुप्रीमों मायावती ने सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से लिखा कि एनडीए व इंडिया गठबंधन अधिकतर गरीब-विरोधी जातिवादी, साम्प्रदायिक, धन्नासेठ-समर्थक व पूंजीवादी नीतियों वाली पार्टियां हैं, जिनकी नीतियों के विरुद्ध बीएसपी अनवरत संघर्षरत है और इसीलिए इनसे गठबंधन करके चुनाव लड़ने का सवाल ही पैदा नहीं होता।
#BSP,#Lokasbha Chunav 2024,#UP News, #Mayawati,







