चालक को हार्ट अटैक आने से मेरठ एक्सप्रेस-वे पर हादसा
मेरठ, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): भैंसाली बस स्टैंड से दिल्ली के लिए जा रही रोडवेस बस मेरठ एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में 40 यात्री सवार थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 यात्री घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि चालक को हार्ट अटैक आने से बस का संतुलन बिगड़ गया और वह ग्रिल तोड़कर 25 फीट नीचे गिर गई। कुछ यात्रियों को गंभीर चोट लगी हैं. घायलों को गाजियाबाद के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. सामने आया है कि बस के ड्राइवर की अचानक से तबीयत बिगड़ गई थी और वह बेसुध हो गया था. इसके बाद बीच हाइव बस अंतुलित होकर डिवाइडर तोड़ती हुई सड़क से उतर कर गहराई में जाकर पलट गई. बस के एक्सिडेंट की पूरी घटना हाइवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है.
#Meerut News,#UP News,
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




