8वां दून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 22 सितंबर से होगा शुरू
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) :राजधानी देहरादून में 8वां दून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 22 सितंबर से शुरू होने जा रहा हैं, जिसमें बॉलीवुड, ओटीटी और टीवी जगत के कई जाने-माने सितारे शिरकत करने वाले हैं. यह सिल्वर सिटी राजपुर रोड एवं तुलास इंस्टीट्यूट में होने वाला है. इस फेस्टिवल में सेलेब्स, फिल्म डायरेक्टर्स, सिंगर्स सभी लोगों से रूबरू होंगे, पत्रकार वार्ता के दौरान आयोजक राजेश शर्मा ने बताया देहरादून में आठवां इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल सिल्वर सिटी एवं तुलाज इंस्टीट्यूट में आयोजित किया जाना है। जिसकी तिथि निर्धारित की जा चुकी है। बॉलीवुड अभिनेता, अभिनेत्री आमजन से अपने अनुभव साझा करेंगे। कलाकार संस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी देंगे। राजेश शर्मा ने बताया कि यह उत्तराखंड के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है कि वह अपनी कला का प्रदर्शन करें। साथ ही साथ ऐसे कलाकारों से मिलने का मौका मिलेगा जिनके साथ वे उनके अनुभव साझा कर सकते हैं।
उन्होंने बताया की इसमें दो ग्रुप रखे गए हैं। ग्रुप में आठ से 15 साल और 16 साल से ऊपर जिसमें प्रतिभागी अपनी कला जैसे कि डांस, एक्टिंग, पोएट्री, मिमिक्री और सिंगिंग आदि का प्रदर्शन जजेस के समक्ष करेंगे। अंतिम फैसला जजेस का ही रहेगा। जीतने वाले प्रतिभागियों को अवार्ड और सर्टिफिकेट दिए जाने के साथ वोकल म्यूजिक और देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के आने वाले प्रोजेक्ट में भी मौका मिलेगा।
#Dehradunnews#Uttarakhandnews#8th Dehradun International Film Festival ,







