लखनऊ:खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): सीएम योगी ने कहा कि आज विकास ही उत्तर प्रदेश की पहचान है। छह वर्ष पहले प्रदेश में और देश मे उत्तर प्रदेश के प्रति लोगों की धारणा क्या थी, पहचान क्या थी, विकास की क्या स्थिति थी, यह सबको पता है। पीएम मोदी के मगर्दर्शन में विगत छह वर्षों में उत्तर प्रदेश ने विकास से अपनी नई पहचान बनाई है। आज उत्तर प्रदेश की पहचान देश में विकास, सुशासन और बेहतरीन कानून व्यवस्था की है। वही उत्तर प्रदेश में सीएम योगी ने मनचलों और शोहदों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा की अगर किसी बेटी से छेड़खानी हुई तो अगले चौहारे पर पर उस शोहदे का इंतजार यमराज कर रहे होंगे। उन्होंने कहा कि कानून संरक्षण के लिए है, लेकिन कानून को बंधक बनाकर व्यवस्था में सेंध लगाने का प्रयास करने की इजाजत किसी को नहीं है। सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को मानसरोवर रामलीला मैदान में आयोजित समारोह में विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।

#UP News#ogi Adityanath#CM Yogi,