देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): ब्लूमिंग लाइव फाउंडेशन द्वारा पर्यावरण को बचाने के लिए एक मुहिम के तहत जूनियर हाई स्कूल कंडोली में बच्चों के लिए एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया , जिसमें उन्होंने अवशेष उत्पादों से विभिन्न प्रकार के काम में आए जाने वाले सामान बनाए गये।  इस प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पर्यावरण को संरक्षित करने का प्रण भी लिया।


Blooming Life Foundation की ओर से प्रथम पुरस्कार में प्रवेज को साइकिल तथा अन्य सभी भाग लेने वाले विद्यार्थियों को बैडमिंटन, कैरम ,क्रिकेट बेट अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पार्षद चुन्नीलाल , अजय चौहान , तेज सिंह, मनोज सिंह वह स्कूल की अध्यापिकाएं रेणु, रश्मि , अनामिका और जयलक्ष्मी आदि उपस्थित थे , इस अवसर पर ब्लूमिंग लाइफ फाउंडेशन के संस्थापक कपीश सैनी और चंद्र सिंह ठगुना ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की ।

#Blooming Life Foundation#Dehradunnews#Uttarakhandnews ,