देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): आज सोमवार को कैंट विधायक सविता कपूर के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर शुरू हुए सेवा पखवाड़े के अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । इस अवसर पर 51 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया और डेंगू महामारी की रोकथाम हेतु अपना सहयोग समाज को दिया । इस अवसर पर कैंट विधायक सविता कपूर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर पूरे देश मे कार्यकर्ता उत्साहित है और अनेको सेवा कार्य मे लगे है । आगामी पूरे महीने तक विभिन्न सेवा कार्य किये जायेंगे और समाज को इनसे जोड़ने का प्रयास रहेगा ।


हम आज कल डेंगू महामारी का विकराल रूप देख रहे है जिसमे लोगो को बहुत अधिक संख्या में रक्त की आवशकता पड़ रही है और ऐसे समय मे युवाओ का आगे आना बहुत सी समस्याओ का समाधान है । इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, अतुल कपूर, सुमित पांडेय, अंजू बिष्ट, पुनीत मित्तल, हिमांशु गोगिआ, चंद्र सागर उनियाल, जोगेंद्र पुण्डीर आदि लोग मौजूद रहे ।

#Pm Modi Birthday#Dehradunnews#Uttarakhandnews ,