Election 2022 Voting: उत्तराखंड में सुबह आठ बजे से मतदान जारी
देहरादून, खबर न्यू इंडिया: यूपी में दूसरे चरण का और उत्तराखंड में एक चरण में ही सुबह आठ बजे से मतदान जारी है। मतदान करने में लोगों का उत्साह नजर आ रहा है। वहीं बुजुर्गों और दिव्यांगों में मतदान को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है। मतदान सुबह आठ बजे से शाम के छह बजे तक चलेगा। उत्तराखंड के हरिद्वार में 11 बजे तक सबसे ज्यादा 22.42 फीसदी मतदान हुआ है चुनाव मैदान में उतरे 632 उम्मीदवारों का भविष्य करीब 82 लाख मतदाता तय करेंगे। चुनाव आयोग ने प्रदेश के छह बूथों को दिव्यांग बूथ बनाया है। इनमें देहरादून और हरिद्वार में दो-दो, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में एक-एक बूथ शामिल हैं। इन बूथों पर मतदान का काम कराने वाले सभी कर्मचारी दिव्यांग हैं। इसके अलावा प्रदेश में सभी सुविधाओं से युक्त 156 मॉडल बूथ बनाए गए हैं।
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




