Election 2022 voting: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत राज्य के कई बड़े दिग्गज नेताओं ने डाला वोट
देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों के लिए सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया है। इस बार चुनाव आयोग ने मतदान की अवधि एक घंटा बढ़ा दी है। मतदान शाम के छह बजे तक चलेगा। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत राज्य के कई बड़े दिग्गज परिवार के साथ पना वोट डालने पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी पत्नी और मां के साथ खटीमा में वोट डालने पहुंचे। वहीं उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने भी देहरादून में मतदान किया। मतदान के लिए सुबह से ही उत्साह दिखाई दे रहा है। लोग लगातार मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं।
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




