शिव सेना राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल की माता स्वर्गीय मंगला देवी अडसूल की पुण्यतिथि पर गौ सेवा
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): शिव सेना के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल साहेब की पूज्य माता स्वर्गीय मंगला देवी अडसूल की पुण्यतिथि आज उत्तराखंड में श्रद्धा और सेवा के साथ मनाई गई। यह कार्यक्रम उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष सागर रघुवंशी के आदेश और मार्गदर्शन में प्रदेश भर में आयोजित किया गया, जिसमें शिव सैनिकों ने दर्जनों गौ माता को हरा चारा, गुड़ और भोजन करवाकर पूज्य माता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सागर रघुवंशी ने कहा - "स्वर्गीय मंगला देवी अडसूल एक ममतामयी और संस्कारवान माता थीं, जिन्होंने कैप्टन अभिजीत अडसूल जैसे राष्ट्रवादी और कर्मठ नेता को देश और शिव सेना को दिया। उनकी पुण्यतिथि पर गौ सेवा से बढ़कर कोई श्रद्धांजलि नहीं हो सकती। गौ माता में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास है। आज हमने उनकी आत्मा की शांति के लिए गौ सेवा की है। शिव सेना उत्तराखंड परिवार पूज्य माता को शत-शत नमन करता है।
प्रदेश प्रचारक शिवम ने अपने बयान में कहा - "माता का स्थान इस सृष्टि में सबसे ऊंचा होता है। स्वर्गीय मंगला देवी के आदर्शों और संस्कारों की झलक आज भी कैप्टन अभिजीत अडसूल साहेब के नेतृत्व में दिखती है। प्रदेश अध्यक्ष सागर रघुवंशी के नेतृत्व में आज उत्तराखंड के सभी जिलों में शिव सैनिकों ने गौ माता की सेवा कर पुण्य अर्जित किया। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि पूज्य माता को अपने श्री चरणों में स्थान दें।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे - केशव गुप्ता, ननकू कुमार, गोलू कुमार, अर्जुन कुमार, संचित शुक्ला, कुमरपाल, संजय कुमार, आकाश कुमार, अरविंद पाल, अतोष कुमार, बलवीर एवं सैकड़ों शिव सैनिक।
#shivsena #Dehradunnews #Uttarakhandnews,




