देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): विश्व प्रसिद्ध श्री यमुनोत्री धाम के कपाट बुधवार को यम द्वितीया (भैयादूज) के पावन पर्व पर वैदिक मंत्रोच्चारण और धार्मिक विधि-विधान के साथ सुबह 10 बजकर 28 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। वही विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग भगवान श्री केदारनाथ धाम के कपाट भी विधि-विधान और धार्मिक परंपराओं के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। 

#Kedarnath #Yamunotri #Uttarakhand #CharDhamYatra #cmpushkarsinghdhami #pushkarsinghdhami #cmdhami #Dehradunnews #Uttarakhandnews,