यूपी में चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी ने गठबंधन किया का एलान
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): देश के बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गयी हैं, इसी क्रम में आज सांसद चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी ने गठबंधन का एलान कर दिया है। गठबंधन का नाम सामाजिक परिवर्तन मोर्चा रखा गया है। चंद्रशेखर आजाद ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों पर एआईएमआईएम और आजाद समाज पार्टी चुनाव लड़ेगी. गठबंधन का मुख्यमंत्री उम्मीदवार चंद्रशेखर आजाद को बनाया गया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने यहां संयुक्त रूप से एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मोर्चा प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ेगा और इसका उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को फिर से सत्ता में आने से रोकने के साथ ही प्रदेश में राजनीतिक बदलाव लाना है. सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि लंबे समय से पार्टियों ने वादा किया कि वह बहुजन समाज के साथ हैं और उनके हक के लिए काम करेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सरकारें बदली, मुख्यमंत्री बदलते गए। लेकिन बहुजन समाज के लिए कुछ नहीं किया गया। आज जो किसी तरह से पढ़ गया तो वो बेरोजगार है। जो आवाज उठाता है तो उसके ख़िलाफ केस दर्ज होते हैं, लाठियां चलाई जाती हैं। अब तो क़ानून बना दिया है जो आवाज उठायेगा उसे सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी। अवैध मस्जिदों पर बुलडोजर की कार्रवाई पर चंद्रशेखर ने कहा एक-एक मस्जिद के लिए लड़ेंगे। जो भाजपा को रोकना चाहते हैं वो मेरे साथ शामिल हों, मिलकर लड़ेंगे।
#UPNews #Electionnews #indianews,




