खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): आज सुबह सेंट्रल हॉल में कार्यक्रम के समापन के बाद नई संसद में सांसदों ने प्रवेश किया. आज से संसद की कार्यवाही नए संसद भवन में शुरू हो गई। इससे पहले सांसदों ने पुराने संसद भवन में फोटोशूट कराया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान की प्रति लेकर नए भवन में प्रवेश किया। नए संसद भवन के लोकसभा में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं इस नए संसद भवन में आप सभी का हार्दिक स्वागत करता हूं. यह अवसर कई मायनों में अभूतपूर्व है. यह आजादी के अमृतकाल की सुबह है.  नई संसद में पीएम मोदी ने कहा कि नए भवन में नए भविष्य का संकल्प लेकर आए हैं. समृद्ध भारत की प्रेरणा के साथ आगे बढ़ रहे हैं. हमें अतीत की हर कड़वाहट को भुलाकर आगे बढ़ना है. नई संसद का पहला सत्र ऐतिहासिक है.वही इसी के साथ ही आज नई संसद में महिला आरक्षण बिल पेश भी हो गया है. नई संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पेश हो गया है. कानून मंत्री मेघवाल ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल को पेश किया, पीएम मोदी की कैबिनेट ने महिला आरक्षण बिल को मंजूरी सोमवार को ही दे दी थी. 
पीएम मोदी ने संसद में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर कहा, लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक प्रस्तुत किया गया है. ये विधेयक नारी सशक्तिकरण से जुड़ा है. हमने बेटियों के लिए सैनिकों स्कूलों के दरवाजे खोले. बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का अभियान सरकार का कार्य़क्रम नहीं है. इसे समाज ने अपनाया है. मुद्रा योजना से लेकर जन धन योजना तक में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. 
कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिलेगा. अभ इस बिल पर कल चर्चा की जाएगी.पीएम मोदी ने महिला आरक्षण बिल को नारी शक्ति वंदन अधिनियन नाम दिया है. उन्होंने कहा कि इस बिल से लोकतंत्र मजबूत होगा और लोकसभा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी. 

#Nari Shakti Vandan Bill i#Parliament Special Session #Paliament Session#PM Modi On Women Reservation Bill#PM Modi Speech,