बॉक्स ऑफिस पर ‘जवान’ का जलवा, दुनिया भर में कमाए 700 करोड़ से ज्यादा
(बॉलीवुड डेस्क): शाहरुख खान की फिल्म ने जहां रिलीज़ पहले दिन 75 करोड़ का कलेक्शन कर रिकॉर्ड कायम किया था. वहीं ये फिल्म अपने 9 दिनों में सबसे जल्दी 400 करोड़ कमाने वाली पहली फिल्म बन गई है. वहीं, फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात जाए तो जवान ने अभी तक 735.02 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इसके बाद फिल्म 10 दिनों में 700 करोड़ के क्लब में सबसे जल्दी शामिल होने वाली फिल्म बन गई है. इस फिल्म के एक्शन, एक्टर्स का काम, गाने, कहानी, डायलॉग्स सभी को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज हुई है। इसमें नयनतारा, विजय सेतुपति, दीपिका पादुकोण, संजय दत्त, रिद्धि डोगरा, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर, एजाज खान हैं। फिल्म की प्रोड्यूसर गौरी खान हैं, जो शाहरुख की पत्नी हैं। फिल्म को रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट प्रेजेंटेशन है।
#Shah rukh Khan#Bollywood News#Jawan#JawanBox Office Collection,







