IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान
(स्पोर्ट्स डेस्क): ऑस्ट्रेलिया के साथ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया हैं, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 सितंबर से वनडे सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला मैच मोहाली में खेला जाएगा. दूसरा मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में 24 सितंबर को खेला जाएगा. तीसरा मुकाबले 27 सितंबर को सौराष्ट्र में होगा. भारत की वर्ल्ड कप 2023 से पहले यह आखिरी सीरीज है. सीरीज के शुरुआती दो मैचों में टीम इंडिया की कमान केएल राहुल संभालेंगे. वहीं, तीसरे मैच में रोहित शर्मा ही टीम के कप्तान होंगे. वहीं, पहले दो मैचों से विराट कोहली और हार्दिक पांड्या को भी आराम दिया गया है. दूसरी ओर आर अश्विन की टीम में एंट्री हुई है.मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने शुरुआती दो वनडे मुकाबलों के लिए अलग टीम चुनी है, जबकि तीसरे वनडे के लिए चुनी गई टीम में उन्हीं खिलाड़ियों को मौका दिया गया है।
भारतीय टीम (शुरुआती दो वनडे मैच के लिए)
लोकेश राहुल (कप्तान/विकेटकीपर) शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, तिलक वर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा, रविचंद्रन अश्विन, वाशिंगटन सुंदर।
तीसरे मैच के लिए
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, लोकेश राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), विराट कोहली, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल (फिटनेस पर संदेह) रविचंद्रन अश्विन, वॉशिंगटन सुंदर।
#IND vs AUS#Team India#BCCI#India vs Australia,







