रवीना टंडन के पिता मशहूर फिल्ममेकर रवि टंडन का हुआ निधन
नई दिल्ली : रवीना टंडन के पिता मशहूर फिल्ममेकर रवि टंडन का निधन हो गया है. 87 वर्षीय रवि टंडन का निधन शुक्रवार तड़के हुआ. रवि टंडन की बेटी रवीना टंडन ने अपने इंस्टाग्राम पर यह दुखद न्यूज शेयर की है. इस खबर के आने के बाद से बॉलीवुड हस्तियां शोक जता रही हैं. रवि टंडन ने 1960 में 'लव इन शिमला' फिल्म से बतौर एक्टर शुरुआत की थी. यही नहीं, इस फिल्म में वह असिस्टेंट डायरेक्टर भी थे. लेकिन 1973 में 'अनहोनी' फिल्म से लेखक, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर बन गए. रवि टंडन का जन्म 17 फरवरी, 1935 को उत्तर प्रदेश के आगरा में हुआ था. उन्होंने अनहोनी, अपने रंग हजार, एक मैं और एक तू, नजराना, मजबूर, खुद्दार और जिंदगी जैसी फिल्में बनाई थीं.







