कॉमेडी एक्टर बीरबल खोसला का निधन
(बॉलीवुड डेस्क): अपने अभिनय से लोगों को हंसा हंसाकर लोटपोट करने कॉमेडी एक्टर बीरबल खोसला का निधन होने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर हैं, खोसला का बीती शाम मुंबई के धीरूभाई कोकिला बेन अस्पताल में निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों समेत कई लोगों ने बीरबल खोसला को श्रद्धांजलि दी। सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन ने ट्विटर के जरिए बीरबल के निधन पर शोक व्यक्त किया। फिल्म करियर की बात करे तो बीरबल ने 'उपकार' से शुरुआत की थी। अब तक उन्होंने करीब 500 फिल्मों में काम किया, जिनमें मराठी, हिंदी, पंजाबी और भोजपुरी भाषा की फिल्में भी शामिल हैं। 1975 में आयी धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन की फिल्म शोले से उन्हें बड़ी पहचान मिली थी।
#BollywoodNews#Birbal Khosla Died#Satinder Kumar Khosla,
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




