अनुसूचित मोर्चा प्रेमनगर कावली मंडल द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत चौपाल बैठक का किया गया आयोजन
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): अनुसूचित मोर्चा प्रेमनगर कावली मंडल द्वारा रविवार को सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत वार्ड नंबर 42 कांवली शास्त्री नगर में एक चौपाल बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री विश्कर्मा योजना के बारे में लोगों के बीच में रखा गया और इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए सभी लोगों को बोला गया और स्वच्छता अभियान के लिए भी बताया गया और साफ सफाई अभियान भी चलाया गया।

जिसमें प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान ने प्रधानमंत्री विश्कर्मा योजना के बारे में सभी जानकारी दी प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह पुंडीर ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के विचारों को रखा और स्वच्छता के बारे में जानकारी भी दी।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अंजू बिष्ट, कार्यक्रम संयोजक के रामबाबू , कार्यक्रम सह संयोजक व अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार घेयल, मंडल महामंत्री संजय अरोड़ा, विनोद रावत, पार्षद श्रीमती मीरा कठैत, प्रवीण , अनुसूचित मोर्चा महामंत्री राजकमल निखिल बारवाल किसान मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी विकास शर्मा जी मंडल सोशल मीडिया केवल कुमार सचिन कुमार कमल गोरख नवीन कुमार अनुज कुमार रवि कुमार सोनिया वर्मा राम बल्लभ साहनी प्रदीप शर्मा धन सिंह माला पिंकी लांबा सरला आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

#dehradunnews#uttarakhandnews ,







