मंत्री संजीव बालियान के पश्चिमी यूपी को अलग राज्य बनाने की मांग पर गरमाई सियासत
मुज़फ्फरनगर/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाए जाने का समर्थन किया है। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि पश्चिमी को एक अलग राज्य बनना चाहिए और इसकी राजधानी मेरठ होनी चाहिए। सोमवार को रामपुर तिराहा कांड की बरसी पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे संजीव बालियान ने पश्चिमी यूपी को अलग राज्य करने की मांग उठायी । उन्होंने कहा कि अलग राज्य बनने पर पश्चिमी यूपी को बहुत से फायदे होंगे, एम्स बनेगा, आईआईटी बनेगी, जनता को अलग राज्य के फायदे ही फायदे हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने बताया कि अलग राज्य सब चाहते है। पश्चिम उत्तर प्रदेश का हर व्यक्ति चाहता है कि पश्चिम उत्तर प्रदेश में अलग प्रदेश बने क्योंकि हाई कोर्ट हमसे दूर है, राजधानी हमसे दूर है। उन्होंने कहा कि एम्स जैसी सुविधाएं हर प्रदेश में दी जाए। हर प्रदेश में एक आईआईटी खुले। अगर अलग प्रदेश बनेगा एम्स भी मिलेगा उन्होंने कहा कि अलग से राज्य बनाने की मांग जनता की आवाज है। इससे पहले भी मेरठ सुभारती विवि में आयोजित अंतरराष्ट्रीय जाट संसद में डॉ. संजीव बालियान ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाए जाने का समर्थन किया था।
वही अब मंत्री संजीव बालियान का बयान सामने आने के बाद राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि डा. बालियान को किसने रोका है, केन्द्र व प्रदेश में उनकी सरकार है। वे केवल जुमलेबाजी छोड रहे हैं और लोगों का बेवकूफ बना रहे हैं। उन्होंने कहा की पश्चिम उत्तर प्रदेश के 22 जिलों को मिलाकर अलग प्रदेश बनने से सभी को फायदा होगा और रालोद की तो यह मांग लम्बे समय से रही है कि उत्तर प्रदेश को चार क्षेत्र में विभाजित कर मेरठ को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजधानी बनाना देनी चाहिए .
मंत्री संजीव बालियान द्वारा पश्चिमी यूपी को अलग राज्य बनाने की मांग पर उनकी ही पार्टी के फायर ब्रांड नेता संगीत सोम ने मंत्री संजीव बालियान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बीजेपी नेता संगीत सोम ने कहा कि पश्चिमी यूपी अलग राज्य बना तो बन मिनी पाकिस्तान जाएगा. बीजेपी नेता ने दावा किया कि इस राज्य में हिंदू अल्पसंख्यक हो जाएंगे। एक वर्ग की आबादी जिस हिसाब से बढ़ रही है, उससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की स्थिति बदल जाएगी। बीजेपी के फायर ब्रांड नेता संगीत सोम ने कहा कि पश्चिमी यूपी को अलग राज्य बनाने की मांग जायज नहीं है. बीजेपी नेता ने कहा कि केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के बयान से सहमत नहीं हूं और इसका खुलकर विरोध करता हूं. उन्होंने कहा कि संजीव बालियान ने जो ऐसा बयान दिया वो पार्टी के प्रवक्ता नहीं हैं. पश्चिमी यूपी को अलग करना है तो दिल्ली में मिलाया जाए.
#MuzaffaranagarNews#SanjeevBaliyan#UPNews#WesternUPMadeMiniPakistan,







