अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल द्वारा मुंबई में एक एग्जीक्यूटिव मेंबर की मीटिंग का किया गया आयोजन
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल द्वारा मुंबई में एक एग्जीक्यूटिव मेंबर की मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष रामगोपाल गोयल ने संगठन द्वारा किए गए कार्यों का सारा विवरण राष्ट्रीय अध्यक्ष को दिया, संगठन द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने सभी को बधाई दी इस मौके पर संगठन के यूथ अध्यक्ष लच्छू गुप्ता ने अपने द्वारा बनाई गई नई कार्यकारिणी का ब्यूरो रखा जिसमें आने वाले संगठन के सभी कार्यों को करने का संकल्प लिया राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी को बधाई दी।
इस मौके पर आए हुए सभी एग्जीक्यूटिव मेंबरों ने अशोक अग्रवाल को पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई दी इस मौके पर सुरेंद्र गुप्ता वरिष्ठ अध्यक्ष राजीव मित्तल अंतरराष्ट्रीय सचिन रविकांत अग्रवाल पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय कार्य अध्यक्ष सुभाष चंदन सेक्रेटरी दीपक सिंघल कार्यकारी अध्यक्ष कुलभूषण आदि मौजूद रहे.
#dehradunnews#uttarakhandnews,







