दिल्ली/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): पीएम मोदी ने दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित नौवें रोजगार मेले के तहत 51 हजार अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किये . इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज जिन अभ्यर्थियों को सरकारी सेवा के नियुक्ति पत्र मिले हैं उन सभी को बधाई. आप सभी ने कड़े परिश्रम के बाद यह सफलता हासिल की है. आपका चयन लाखों अभ्यर्थियों के बीच से किया गया है. पीएम मोदी ने कहा कि रोजगार मेला युवाओं को सशक्त बनाने और देश के विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी को मजबूत करने के समर्पित प्रयास के रूप में सामने है। उन्होंने कहा कि आज हमारा देश ऐतिहासिक उपलब्धियों और फैसलों का साक्षी बन रहा है। कुछ दिन पहले ही नारी शक्ति वंदन अधिनियम के रूप में देश की आधी आबादी को बहुत बड़ी ताकत मिली है। 30 वर्ष से महिला आरक्षण का जो विषय लंबित था, वो अब रिकॉर्ड मतों के साथ दोनों सदन से पास हुआ है। उन्होंने कहा जब आप जैसे लाखों युवा सरकारी सेवाओं में शामिल होते हैं तो नीतियों को लागू करने की गति और पैमाने भी बढ़ जाते हैं. 

#Rozgar Mela#PMModi#employmentfair,