वहीदा रहमान को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से किया जायेगा सम्मानित
(बॉलीवुड डेस्क): अभिनय से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली एक्ट्रेस वहीदा रहमानको दादासाहेब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिला है. 85 साल की वहीदा बॉलीवुड में कई सारी ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुकी हैं. ये जानकारी इन्फोर्मेशन और ब्रोडकास्टिंग मिनिस्टर अनुराग ठाकुर ने सोशल मीडिया पर दी है. वहीदा रहमान ने पीटीआई से बात करते हुए दादा साहेब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिलने की खुशी जाहिर की. आपको बता दें कि वहीदा रहमान ने अपने करियर में करीब हर सुपरस्टार के साथ काम किया था. उन्होंने हिंदी सिनेमा को 'कागज के फूल', 'चौदहवी का चांद', 'साहेब बीवी और गुलाम', 'गाइड', 'खामोशी' जैसी कई सारी शानदार फिल्में दी हैं. एक्ट्रेस को फिल्म रेशमा और शेरा के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिल चुका है. इसके अलावा उन्हें पद्म श्री और पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है. 85 साल की वहीदा रहमान ने लंबे समय तक फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया है. एक्ट्रेस ने ब्लैक एंड व्हाइट से लेकर कलर्ड सिनेमा के दौर तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया. अपने इस लंबे करियर में वहीदा ने उस वक्त के टॉप एक्टर्स के साथ काम किया. इन सितारों में देव आनंद, राज कपूर, राजकुमार, मनोज कुमार और सुनील दत्त जैसे दिग्गज सितारों के नाम शुमार हैं.
#BollywoodNews#WaheedaRehman#DadaSahebPhalkeAward2023,







