(स्पोर्ट्स डेस्क): एशियन गेम्स 2023 में भारत ने इतिहास रचते हुए 41 साल बाद घुड़सवारी में गोल्ड मेडल हासिल किया. एशियन गेम्स में भारत को मिला यह तीसरा गोल्ड मेडल है. भारत को यह गोल्ड टीम इवेंट में मिला है. भारत के सुदीप्ती हजेला, दिव्यकृीति सिंह, विपुल छेडा, अनुश अग्रवाल ने टीम इवेंट में भारत के लिए गोल्ड मेडल हासिल किया है. भारत की घुड़सवार अनुश, सुदीप्ति, दिव्यकीर्ति, और हृदय ने ड्रेसेज इवेंट के फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया. टीम ने 209.205 पॉइंट हासिल किए. दीव्यकीर्ति को 68.176, हृदय को 69.941 और अनुश को 71.088 पॉइंट्स मिले. भारतीय टीम चीन से 4.5 पॉइंट्स आगे रही. भारत ने घुड़सवारी में पिछला स्वर्ण पदक नई दिल्ली में 1982 में हुए एशियाई खेलों में जीता था. एशियन गेम्स 2023 में यह भारत का तीसरा गोल्ड मेडल है. इसी के साथ भारत के खाते में कुल 14 पदक हो गए हैं, जिनमें 3 गोल्ड के अलावा 4 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज शामिल हैं.

#BharatAtAG22#AsianGames#AsianGames2023#AsianGamesHangzhou#Cheer4India#JeetegaBharat,