सीएम योगी ने एमएमएमयूटी में प्रशासनिक भवन का किया लोकार्पण
गोरखपुर/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): यूपी सीएम योगी ने गोरखपुर में मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में 12 करोड़ के नए प्रशासनिक भवन का लोकार्पण किया, एमएमएमयूटी के प्रशासनिक भवन की टॉप फ्लोर पर कुलपति कार्यालय और प्रति कुलपति कार्यालय बनाया गया है। उसी फ्लोर पर सामने दो सौ लोगों के बैठने के लिए हॉल तैयार किया गया है। प्रथम तल पर रजिस्ट्रार कार्यालय के साथ ही सभी संकायाध्यक्षों के कार्यालय होंगे। ग्राउंड फ्लोर पर दाहिने तरफ परीक्षा विभाग और बाएं तरह वित्त विभाग होगा। बेसमेंट में पार्किंग के अलावा लिफ्ट, बिजली और फायर का कंट्रोल रूम होगा।अब पुराने प्रशासनिक भवन में फिलहाल फार्मेसी की पढ़ाई होगी। सीएम योगी ने कहा कि आज का समय तकनीक का है, इसका उपयोग राष्ट्र निर्माण और लोककल्याण में किया जा सकता है। सीएम ने कहा कि विश्वविद्यालयों और तकनीकी संस्थानों की यह जिम्मेदारी बनती है कि तकनीकी सहयोग के लिए साइबर थानों के साथ एमओयू करें। आज गोरखपुर जोन की पुलिस ने इस दिशा में अनुभव पहल करते हुए मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के साथ एमओयू किया है।
#GorakhpurNewws#CMYogiAdityanath#UPNews#CMYogiInGorakhpur#CMYogi#MadanMohanMalaviyaUniversityofTechnology#MMMUT ,







