खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। पर्यटन दिवस पर सीएम योगी ने टूर बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गोरखनाथ मंदिर से बच्चों से भरी पर्यटक बस को कुशीनगर के लिए रवाना किया। यह बस बच्चों को कुशीनगर ले जाकर वहां भ्रमण कराने गई हैं। बस के रवाना होने के पूर्व पर्यटक बस में सवार बच्चे सीएम को अपने करीब देख खिलखिला उठे। उन्होंने कहा कि पर्यटन की किसी भी देश के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। रोड़ कनेक्टिविटी एवं हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार से निश्चित रूप से राज्य के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और राज्य की आर्थिकी के लिए लाभकारी होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन दिवस का उद्देश्य लोगों को पर्यटन के महत्व के प्रति जागरूक करना भी रहा है।

#UPNews,#CMYogi#Worldtourismday,