देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : आज बुधवार को कैंट विधायक सविता कपूर ने प्रेमनगर शमशान घाट के समीप प्रेमनगर में आवारा पशुओं हेतु गौशाला निर्माण का भूमि पूजन किया और निर्माण कार्य हेतु विधायक निधि के माध्यम से 20 लाख भी दिए ।

इस अवसर पर कैंट विधायक ने कहा कि प्रेम नगर क्षेत्र में आवारा पशुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और सड़कों पर घूमते समय अनेकों बार दुर्घटनाएं भी हुई है । कुछ समय पहले क्षेत्र क्षेत्रवासियों द्वारा इस समस्या को मेरे सामने रखा गया था और तब से ही क्षेत्र वासियों के सहयोग से गौर से निर्माण हेतु प्रयास किया जा रहे थे आज इतने बड़े भूखंड का भूमि पूजन हुआ है और मुझे पूर्ण विश्वास है आने वाले समय पर यह गौशाला आवारा पशुओं के लिए रहा देने वाली होगी  ।

इस अवसर पर अध्यक्ष आर के हांडा, आलोक आहूजा, विक्की खन्ना, रमेश काला, हिमांशु गोगिया, जगदीश गिरोटी, अर्जुन कोहली, राजेश बाली, अमित भटिया, कांता चावला, मैनी, अनिता मल्होत्रा आदि लोग मौजूद रहे ।

#Dehradunnews#Uttarakhandnews#MLASavitakapoor,