भारतीय शूटर ईशा सिंह ने जीता गोल्ड मेडल
(स्पोर्ट्स डेस्क): एशियन गेम्स 2023 में भारतीय शूटर ईशा सिंह ने 25 मीटर पिस्टल शूटिंग का सिल्वर मेडल अपने नाम किया है. भारतीय शूटर ईशा सिंह ने न सिर्फ 25 मीटर पिस्ट महिला टीम इवेंट में स्वर्ण जीता, बल्कि महिला 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में रजत भी अपने नाम किया। ईशा ने एक दिन में दो पदक जीतकर कमाल कर दिया। इस शूटर ने बचपन में काफी संघर्ष किया है और काफी मेहनत के बाद इस मुकाम तक पहुंची हैं। एशियन गेम्स में भारत अब तक 5 गोल्ड मेडल जीत चुका है. बुधवार को शूटिंग में दो गोल्ड मेडल हासिल हुए हैं. भारत ने बुधवार को चार मेडल हासिल किए. इसके साथ ही भारत के पास कुल 18 मेडल हो चुके हैं. इसमें पांच गोल्ड के अलावा 5 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं.
#AsianGames2023#AsianGames#EshaSingh#EshaSinghSilverMedal,







