(बॉलीवुड डेस्क) : आज आखिरकार 'यारियां 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है 'यारियां 2' 2014 में आई फिल्म 'यारियां' का सीक्वल है। फिल्म 'यारियां' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। वहीं इस फिल्म के दूसरे पार्ट 'यारियां 2' में दिव्या खोसला, मिजान जाफरी और पर्ल वी पुरी लीड रोल में हैं। फिल्म को राधिका राव और विनय सप्रू ने डायरेक्ट किया है। भाई-बहन के प्यार भरे रिश्ते से लेकर उनकी लव स्टोरीज तक को बड़ी बारीकी से दिखाने वाली दिव्या खोसला कुमार की फिल्म तीन कजिन्स की कहानी है। तीनों की जिंदगी की कहानी को दिखाने के लिए मेकर्स ने स्क्रिप्ट में लव ट्रायंगल से लेकर कॉमेडी तक का तड़का लगाया है। 

#Yaariyan2Trailer#Bollywoodnews,