बीजेपी के बस्ती संपर्क अभियान कार्यक्रम की वार्ड द्रोणपुरी हुई शुरुआत
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): बस्ती संपर्क अभियान कार्यक्रम के तहत बुधवार को वार्ड 43 की पार्षद रजनी देवी के आवास द्रोणपुरी से कार्यक्रम की शुरुआत हुई, कार्यक्रम में विधायक सविता कपूर, कार्यक्रम के संयोजक मंडल महामंत्री विनोद रावत, कार्यक्रम सहयोजक मंडल महिला मोर्चा, नीरू छिब्बर, पार्षद रजनी देवी, मंडल उपाध्यक्ष सोनू बाबू राम, वार्ड अध्यक्ष रशीद अहमद, वार्ड अध्यक्ष , सन्देस्वर ठाकुर, बूथ अध्यक्ष के एल वसन्दी आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान बस्ती में घर-घर जाकर मोदी जी के सफलता पूर्वक 9 साल के कार्यकाल और योजनाओं के बारे में बातचीत की गई। लगभग 140 लोगों से संपर्क किया गया और उन्हें स्टिंगर ,कैलेंडर व अन्य सामग्री बांटी गई।

#dehradunnews#uttarakhandnews ,
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




