राहुल गांधी एशिया की सबसे बड़ी फर्नीचर मार्केट कीर्ति नगर पहुंचे, कारीगरों से की मुलाकात
दिल्ली/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : राहुल गांधी गुरुवार को एशिया की सबसे बड़ी फर्नीचर मार्केट कीर्ति नगर पहुंच गए. यहां उन्होंने लोगों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना. राहुल गांधी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने अनुभव के बारे में बताया. इन तस्वीरों में राहुल गांधी फर्नीचर की दुकान में काम करते नजर आ रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी ने न सिर्फ कामगारों से बात की बल्कि उनके काम करने के तरीके को भी समझा.
उन्होंने पोस्ट में लिखा, ''दिल्ली के कीर्तिनगर स्थित एशिया के सबसे बड़े फर्नीचर मार्केट जाकर आज बढ़ई भाइयों से मुलाकात की. ये मेहनती होने के साथ ही कमाल के कलाकार भी हैं - मजबूती और खुबसूरती तराशने में माहिर! काफी बातें हुई, थोड़ा उनके हुनर को जाना और थोड़ा सीखने की कोशिश की.''
बता दें कि हाल के दिनों में राहुल गांधी का अलग अंदाज नजर आया है इससे पहले राहुल गांधी बीते हफ्ते 21 सितंबर को दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचे थे और वहां कुलियों से मुलाकात की थी। उन्होंने कुलियों से बात की और उनकी परेशानियों को सुना था। इस दौरान राहुल ने कुली की ड्रेस पहनकर यात्रियों का सामान भी उठाया था।
#RahulGandhiVisitKirtinagar#RahulGandhiInFurnitureMarket#Rahul Gandhi#Congress#RahulGandhiCarpenter,







