(स्पोर्ट्स डेस्क): एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है । भारत ने अब तक कुल 25 मेडल अपने नाम कर लिए हैं. भारत के खाते में अब तक 6 गोल्ड, 8 स‍िल्वर और 11 ब्रॉन्ज शामिल हैं. वुशु स्टार रोशिबिना देवी महिलाओं के 60 किग्रा में सिल्वर मेडल जीतने में सफल रही हैं तो वहीं, शूटिंग में भारत को आज पहला गोल्ड मेडल मिला है. एशियन गेम्स में भारत को 25वां मेडल घुड़सवारी में मिला. ड्रेसेज इंडिविजुअल इवेंट में अनुश अग्रवाल ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया. अनुश एशियन गेम्स में घुड़सवारी की ड्रेसेज इंडिविजुअल इवेंट में पदक जीतने वाले पहले भारतीय भन गए हैं. घुड़सवारी में व्यक्तिगत ड्रेसेज में यह भारत का अब तक के एशियन गेम्स इतिहास में पहला पदक है.

#AsianGames2023#AsianGames#AsianGamesHangzhou ,