लंदन/देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हेतु लंदन में उनके विदेशी औद्योगिक घरानों के साथ आयोजित बैठकें सफल रही और लंदन के औद्योगिक जगत में उत्तराखंड सुरक्षित निवेश की संभावनाओं के रूप में उभरा। राज्य में औद्योगिक निवेश के लिए मुख्यमंत्री जी ने रोड शो में प्रतिभाग करते हुए लंदन के कई प्रमुख बिजनेस हाउसेस के साथ बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में अलग-अलग कंपनियों के साथ 4800 करोड़ के इनवेस्टमेंट एमओयू साइन किए गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इनवेस्टर्स समिट को लेकर लंदन में आयोजित रोड शो में सहयोग के लिए वहां रह रहे प्रवासी भारतीयों खासतौर पर उत्तराखंड के प्रवासी लोगों का आभार व्यक्त किया है।  मुख्यमंत्री ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि विदेश में रहकर भी अपनी संस्कृति से जुड़े हुए हैं। अपनी मेहनत से उत्तराखंड के प्रवासी भाइयों ने अपना खास मुकाम बनाया है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस अपनत्व भाव से उनका स्वागत किया गया उससे वे भाव विभोर हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की लीडरशिप में विश्व के सभी देशों में रह रहे भारतीयों में गौरव की भावना बढ़ी है। 

औद्योगिक समूह कयान जेट के साथ दो अलग-अलग एमओयू में 3800 करोड एवं उषा ब्रेको के साथ 1000 करोड़ रुपए के इनवेस्टमेंट के एमओयू साइन किए गये। कयान जेट द्वारा उत्तराखण्ड में स्कींग रिसॉट विकसित करने के लिए 2100 करोड़ एवं केबल कार प्रोजेक्ट के लिए 1700 करोड़ का इनवेस्टमेंट एमओयू साइन किया गया। कयान जेट द्वारा औली, दयारा बुग्याल और मुन्स्यारी में स्कींग रिसॉट प्रोजेक्ट्स विकसित करने को लेकर सहमति बनी।
इसके साथ ही रोपवे के क्षेत्र में अग्रणी उषा ब्रेको लिमिटेड के साथ हरिद्वार और अन्य जनपदों में रोपवे विकसित करने पर सहमति बनी। लंदन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शिक्षा, पर्यटन, आईटी और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े विभिन्न 80 उद्योग घरानों ने प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेशों में रह रहे उत्तराखंड के प्रवासी भाई बहन , उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि लंदन भ्रमण बहुत ही सफल रहा है। निवेशकों से उत्साहवर्धक बात हुई है। निवेश पर महत्तवपूर्ण एमओयू हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में राज्य का विकास हुआ है। राज्य सरकार ने 27 नीतियां बनाई है। लैंड बैंक भी तैयार किया है। मुख्यमंत्री ने निवेशकों से उत्तराखंड में आकर निवेश करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर प्रकार का सहयोग निवेशकों और उद्यमियों को देगी।

 

#GlobalInvestorsSummit#InvestInUttarakhand#cmpushkarsinghdhami#pushkarsinghdhami#cmdhami#dehradunnews#uttarakhandnews ,,