लखनऊ/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : यूपी की योगी सरकार ने एससी-एसटी छात्रों को तोहफा दिया है. एससी-एसटी के कक्षा 9 व 10 के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति अब 3000 रुपये से बढ़ाकर 3500 रुपये सालाना कर दी गई है. यूपी सरकार ने छात्रवृत्ति और  शुल्क प्रतिपूर्ति योजना की नई नियमावली को मंजूरी दे दी है. अनुसूचित जाति एवं जनजाति के छात्रों को राजकीय एवं अनुदानित विद्यालयों में निःशुल्क प्रवेश/फ़्रीशिप कार्ड पोर्टल से जेनरेट किया जा सकेगा, जिसमें छात्रों को छात्रवृत्ति की सैद्धांतिक स्वीकृति की सूचना एसएमएस के माध्यम से भेजी जाएगी। खास बात ये है कि अब ऐसे परिवार जो स्वच्छता कार्य से जुड़े हैं, इनके कक्षा 9 व 10 में पढ़ रहे बच्चों को भी सरकार की तरफ से पहली बार छात्रवृत्ति मिलेगी। इस योजना का लाभ सभी आय वर्ग के परिवार ले सकेंगे। 

#UPNews#CMYogi#StudentScholarship,