एशियन गेम्स में भारत को छठे दिन शूटिंग में मिले पांच पदक
(स्पोर्ट्स डेस्क) : चीन में खेले जा रहे एशियन गेम्स में भारत को छठे दिन शूटिंग में पांच पदक मिले हैं। टेनिस में एक रजत और स्क्वैश में कांस्य हासिल हुआ। महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में पलक ने स्वर्ण पदक पर कब्जा कर लिया। वहीं, ईशा सिंह ने रजत पदक पर कब्जा किया। भारत के मेडल की संख्या बढ़कर अब 32 हुई जिसमें 8 गोल्ड शामिल हैं. टेनिस के पुरुष युगल स्पर्धा में भारत को एक रजत पदक मिला है। साकेत माइनेनी और रामकुमार रामनाथन की जोड़ी फाइनल में हार गई। दोनों को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। भारत के लिए चीन में खेले जा रहे एशियन गेम्स शानदार साबित हो रहे हैं. भारत अब तक 8 गोल्ड, 11 सिल्वर और 12 ब्रॉन्ज मेडल हासिल चुका है. 31 मेडल के साथ भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर बना हुआ है.
#AsianGames#AsianGames2023,
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




