(स्पोर्ट्स डेस्क) : र्ल्ड कप में भारत की जीत का सिलसिला जारी हैं, पुणे के मैदान में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को सात विकेट से हराया। भारत ने इससे पहले पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान को हराया था.  बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट खोकर 256 रन बनाए थे। टीम इंडिया ने 41.3 ओवर में 3 विकेट पर 261 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. विराट कोहली ने 48वां शानदार शतक लगाया. शुभमन गिल ने भी 53 रन की शानदार पारी खेली। रोहित शर्मा ने 48 रन बनाए। गेंदबाजी में रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने दो-दो विकेट लिए। बांग्लादेश के लिए लिटन दास ने 66 और तंजिद हसन ने 51 रन बनाए। महमुदुल्लाह ने 46 रन की पारी खेली। अब भारत का अगला मैच 22 अक्टूबर को धर्मशाला में न्यूजीलैंड से होगा.

#Cricketnews#WorldCup2023#ODIWorldCup2023#ViartKohli#indiavsbangladesh,