विधायक सविता कपूर ने राम नवमी के दिन 51 कन्याओं के पांव पखारकर किया पूजन
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): भारतीय जनता पार्टी कैंट विधानसभा के गोविंदगढ़ राजीव कॉलोनी मंदिर में भारतीय जनता पार्टी जीएमएस मंडल के उपाध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने कैंट विधायक सविता कपूर के साथ जाकर राम नवमी के दिन 51 कन्याओं के पांव पखारकर उनका पूजन किया. कैंट विधायक सविता कपूर ने कहा कि कन्याओं को हिंदू सनातनी परंपरा में देवी रूप माना जाता है
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची सविता कपूर ने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश में डीएम, सीडीओ और सीएमओ जैसे महत्वपूर्ण पदों पर महिलाएं हैं। देश व प्रदेश की सरकार महिलाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य व स्वावलंबन के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।
मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने कहा कि बच्ची व महिलाएं शिक्षित होंगी तो सही में देश का विकास होगा। शिक्षित महिला ही सही समय पर सही निर्णय ले सकती है। महिला व पुरुष सामांतर चलेंगे तभी विकास का सही में सपना साकार किया जा सकेगा। पूर्व मंडल अध्यक्ष बबलू बंसल ने बधाई देते हुए कहा कि यह आयोजन प्रत्येक वार्ड में होना चाहिए जिससे हमारे आने वाली पीढ़ी अपने सनातन धर्म पर कार्य कर सके।
इस मौके पर पी एल सेठ, एन के गुप्ता, भारतीय जनता महिला मोर्चा की मंडल उपाध्यक्ष रेखा निगम, ए के महाजन, विकास बेनीवाल, सुमन सिंह, अजय सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंदा सागर उनियाल, मंत्री संजय, मुकेश कुमार ईशा सूद आदि मौजूद रहें ।
#dehradunnews#uttarakhandnews#MLASavitaKapoor,







