Crime: जंगल मे 2 युवकों के शव मिलने से सनसनी
मेरठ। रविवार को रोहटा थाना क्षेत्र के जैनपुर गांव के जंगल मे 2 युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। एसएसपी ने मौके पर पहुंच कर मामले की पड़ताल की। दोनों शवों को मोर्चरी पर भिजवा दिया है। रोहटा थाना क्षेत्र के जैनपुर गांव के जंगल में खाई में रविवार को 01 युवक का शव पड़ा मिला। मृतक की उम्र 40 वर्ष के लगभग थी। धारदार हथियार से काटकर हत्या की गई थी। शव के ऊपर बोरा पड़ा था और 02 बेडशीट पड़ी थी। इससे थोड़ी दूर पर ही 01 और युवक का शव पड़ा मिला। उसके गले मे रस्सी बंधी थी। पुलिस का कहना है कि गला घोट कर युवक की हत्या की गई है। एक साथ 2 युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई।







