लम्बे समय से बंद चले आ रहे स्कूलों में अब बच्चों का शोर फिर से सुनाई देगा
लखनऊ: कोरोना वायरस के चलते काफी लम्बे समय से बंद चले आ रहे यूपी के स्कूलों में अब बच्चों का शोर सुनाई देगा. दरअसल, कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कमी आने के बाद विभिन्न प्रदेशों ने स्कूलों को खोल दिया है. यूपी में इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गईं हैं. प्रदेश में 14 फरवरी से प्रदेश के सभी स्कूल खोल दिए जाएंगे. जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार स्कूलों में कोरोना से बचाव का सख्ती से पालन होगा. पूर्व में राज्य में 9वीं से 12वीं कक्षा तक के स्कूल खोले जा चुके हैं. इन कक्षाओं के स्कूलों को पूरी क्षमता के साथ खोल दिया गया है.







