खबर न्यू इंडिया: सर्दियों में सर्दी-जुकाम और गला खराब होना एक बेहद ही सामान्य समस्या है. अधिकतर लोग बार-बार गला खराब होने की शिकायत करते हैं. इसे दौरान उन्हें गले में खराश, खांली, गला बैठना, गले में संक्रमण का सामना करना पड़ता है. वहीं कुच लोग गला खराब होने पर डॉक्टर के पास जाते हैं. तो वहीं कुछ लोग कुछ चीजों को डाइट में शामिल करके और कुछ को डाइट से निकालकर ही अपने गले को ठीक कर सकते हैं. ऐसे में हम यहां आपको बताएंगे कि आपको कि गला खराब होने पर क्या खाना चाहिए . गला खराब होने पर अदरक का सेवन करना काफी उपयोगी होता है.  इसके लिए आप शहद में अदरक, काली मिर्च पीसकर डालें. इस मिश्रण को लेने से गला ठीक होता है. अदरक गले को गर्माहट पहुंचाता है. संक्रमण को दूर करता है और दर्द से राहत दिलाता है अदरक सूखी खांसी में भी फायदेमंद होता है.